सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two rape accused arrested, action taken under POCSO Act

Hapur News: दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two rape accused arrested, action taken under POCSO Act
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार पहले मामले में गांव पूठा हुसैनपुर निवासी वंश को रघुनाथपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं, दूसरे मामले में मोहल्ला सद्दीकपरा निवासी साहिल को खेड़ा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भी नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत और दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में पीड़ित नाबालिगों के साथ गंभीर अपराध किए जाने की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। नाबालिगों से जुड़े मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed