{"_id":"69ab111e0d5059c3d5093df7","slug":"salon-employee-slits-his-neck-in-15-seconds-dies-on-the-spot-hapur-news-c-306-1-gha1004-120683-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सैलून कर्मचारी ने 15 सेकेंड में रेत ली अपनी गर्दन, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सैलून कर्मचारी ने 15 सेकेंड में रेत ली अपनी गर्दन, मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सैलून कर्मचारी ने चाकू से सिर्फ 15 सेकेंड में अपनी गर्दन रेत ली। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव स्थित ढाबे पर हुई। युवक एक टैक्सी में सवार होकर दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहा था।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सलमान (22) पुत्र अहमदजान निवासी दुनका, थाना साईं, जिला बरेली के निवासी थे। वह दिल्ली में भाई के साथ एक सैलून पर काम करते थे। वह देर रात दिल्ली से बरेली जाने के लिए टैक्सी में बैठे थे। टैक्सी में अन्य यात्री भी मौजूद थे।
रात के समय जब टैक्सी गांव अठसैनी के निकट हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर रुकी थी। उस समय सभी यात्री नीचे उतर गए। सलमान भी टैक्सी से उतरकर ढाबे के बाहर कुछ देर तक टहलता रहा। ढाबा कर्मियों के अनुसार वह उस समय सामान्य दिखाई दे रहा था।
कुछ देर बाद अचानक सलमान ढाबे के अंदर गया और कैश काउंटर के पास रखे चाकू से खुद का गला रेत लिया। घटना के बाद वह लड़खड़ाता हुआ बाहर निकला और पार्किंग में लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ भी नहीं समझ सके।
कुछ लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन काफी खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के साथ पहुंचे निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता की गई है, उन्होंने बताया कि वह काफी तनाव में था, संभवतः उसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।
Trending Videos