सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crowds gathered for Aadhaar update, relief to 1500 people

Hapur News: आधार अपडेट के लिए उमड़ी भीड़, 1500 लोगों को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for Aadhaar update, relief to 1500 people
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद परिसर में चलाए गए आधार अपडेट अभियान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जरूरी संशोधन कराए। अभियान के दौरान करीब 1500 लोगों के आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक अपडेट किए गए।
Trending Videos

पालिका परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी। आधार अपडेट कराने के लिए लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर्मचारियों ने आधार कार्ड में संशोधन और अपडेट का कार्य किया। इस व्यवस्था से लोगों को दूर-दराज के केंद्रों पर भटकने से राहत मिली। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पालिका परिसर में आधार अपडेट की व्यवस्था कराई गई है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग आधार अपडेट कराने के लिए पालिका पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की टीम लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। आगे भी जरूरत के अनुसार ऐसे जनहित कार्य जारी रखे जाएंगे, जिससे नगर के लोगों को बेहतर सेवाएं मिलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed