सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case filed against Tiyala's Bharat Gas agency operator for black marketing

Hapur News: कालाबाजारी पर टियाला की भारत गैस एजेंसी संचालक पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Tiyala's Bharat Gas agency operator for black marketing
विज्ञापन
हापुड़। फर्जी ओटीपी भेजकर गैस की कालाबाजारी करने वाले टियाला स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक पर केस दर्ज किया गया है। आपूर्ति में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है। इसके बाद एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया गया। आरोपी एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
Trending Videos

दर्ज रिपोर्ट में पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार झा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर दो दिन पहले महेंद्र भारत गैस एजेंसी की जांच की गई। सबसे पहले आवास विकास काॅलोनी स्थित एजेंसी कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यालय बंद मिला। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि कार्यालय दो दिन से नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम आनंद विहार स्थित एजेंसी के दूसरे कार्यालय पहुंची। वहां कार्यालय खुला मिला, लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कार्यालय में मौजूद एक युवती ने बताया कि उसकी बहन यहां कार्य करती है और वह उसकी जगह पर बैठी है। एजेंसी की ओर से दो स्थानों पर कार्यालय संचालित किए जाने की जानकारी भी विभाग को नहीं दी गई थी।
इसके बाद जांच टीम गांव टियाला स्थित गैस गोदाम पहुंची, वहां गोदाम बंद मिला। पूछताछ पर स्टोरकीपर सूरजभान ने ताला खोलकर गोदाम का निरीक्षण कराया। निरीक्षण में गोदाम में 14.2 किलोग्राम के 1057 खाली घरेलू सिलिंडर और 28 भरे घरेलू सिलिंडर पाए गए, जबकि 19 किलोग्राम के 112 खाली व्यावसायिक सिलिंडर मिले।
मौके पर स्टाॅक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। इस दौरान एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सिलिंडर लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। गैस बुकिंग के बाद उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना ओटीपी के ही उनके कनेक्शन पर डिलीवरी दर्ज कर दी गई, जिससे वे दोबारा बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि करीब 50 उपभोक्ताओं ने लिखित बयान देकर बताया कि फरवरी और मार्च में डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला। इसके अलावा एजेंसी संचालक की ओर से गैस की आपूर्ति बाधित होने या स्टाॅक की कमी की सूचना जिला पूर्ति कार्यालय या जिला प्रशासन को नहीं दी गई।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में महेंद्र भारत गैस एजेंसी की संचालक सविता कुमारी गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed