फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Colorful Rakhis adorn the markets ahead of Raksha Bandhan

Hapur News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजी रंग-बिरंगी राखियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Colorful Rakhis adorn the markets ahead of Raksha Bandhan
गोल मार्केट में दुकान से राखी खरीदती महिलाएं। संवाद
हापुड़। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के स्टाॅल सज गए हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदार भी बढ़ी भीड़ से अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड, स्वर्ग आश्रम रोड सहित प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी है। बच्चों के लिए खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां लाई गई हैं, जैसे मोटू-पतलू, छोटा भीम और भी कई प्रकार की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ स्टोन वाली राखी के साथ-साथ चंदन, रुद्राक्ष, कुंदन की राखी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

भैया-भाभी राखी सेट, जयपुरी वॉच भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बाजारों में इस समय करीब 20 रुपये से लेकर 500 तक की विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां उपलब्ध हैं। जैसे-जैसे रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आएगा, बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल मार्केट स्थित न्यू फैशन राखी के संचालक रोहित गोयल ने बताया कि अभी रक्षाबंधन में 10 दिन शेष है। इसलिए ग्राहक धीरे-धीरे खरीदारी शुरू कर रहे हैं। कुंदन, एडी, चंदन, रुद्राक्ष राखी 50 से 500 रुपये, भैया-भाभी राखी सेट 200 से 500 रुपये, फैंसी डोर, डोरेमोन, पोकेमोन, स्पाइडर मैन, छोटा भीम राखी 20 से 150, जयपुरी वॉच 400 से 500 रुपये, रेडियम राखी 50 से 100 रुपये तक में उपलब्ध है। पर्व नजदीक आने पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed