{"_id":"6a83416cf547e385f705c652","slug":"rocking-the-stage-with-teej-songs-rashmi-garg-crowned-teej-queen-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146727-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीज के गीतों पर मचाया धमाल, रश्मि गर्ग बनीं तीन क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीज के गीतों पर मचाया धमाल, रश्मि गर्ग बनीं तीन क्वीन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर एलायंस महक के आयोजित तीज के कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल ने रेलवे रोड स्थित सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में रश्मि गर्ग को हरियाली तीज क्वीन चुना गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल ने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों को एक साथ जोड़ना और आपसी प्रेम व मित्रता को मजबूत करना भी है।
सचिव योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक खुशियों का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन सभी सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की चेयरमैन शिल्पी गर्ग, मीनाक्षी गर्ग व अनु गर्ग ने महिलाओं और बच्चों के लिए अनेक मनोरंजन गेम्स आयोजित कराए। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजबाला, शालिनी अग्रवाल, गीता अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, अनु गर्ग, गीतिका गोयल, मानसी जैन, भावना जैन आदि मौजूद रहीं।
वहीं, लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर ने भी हर्षोल्लास से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवनीत अग्रवाल, तुषार गोयल, राजेंद्र गुप्ता व सचिन चौधरी ने क्लब पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हरियाली तीज के अवसर पर महिला सदस्यों ने लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुति देकर देश की आजादी के महत्व को बताया। पारुल गुप्ता, शिखा गोयल व तपस्या गर्ग के संयोजन में कपल गेम्स आयोजित किए गए। लकी तीज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आकर्षण रही।
कार्यक्रम का संचालन विजय वर्मा, दीपक गोयल, नरेश गर्ग, सतीश बंसल, नितिन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, मुदित बंसल, अंकुर कंसल आदि भी मौजूद रहे।