फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thief entered the house by climbing from the dilapidated hospital; fled upon being discovered.

Hapur News: जर्जर अस्पताल से चढ़कर मकान में दाखिल हुआ चोर, जाग होने पर भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Thief entered the house by climbing from the dilapidated hospital; fled upon being discovered.
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के तगासराय गेट के सामने रविवार की देर रात जर्जर अस्पताल से चढ़कर एक चोर छत के रास्ते एक मकान में दाखिल हो गया। इसके बाद चोर यहां चोरी करने का प्रयास करने लगा। जाग होने पर महिला ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

मोहल्ला तगासराय निवासी प्रवीन यादव ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे वह व उनका पूरा परिवार मकान में सोया हुआ था। वह घर के बाहर कमरे में सोए हुए थे। चोर ने पहले उनके कमरे की बाहर से कुंदी लगाई बाद में पास में जर्जर अस्पताल से चढ़कर वह छत के रास्ते उनके मकान में दाखिल हो गया। इसके बाद चोर उनके मकान में चोरी करने का प्रयास करने लगा। पानी पीने के लिए उठी उनकी बहन ने चोर को देख लिया।
विज्ञापन

बहन ने यह बात जाकर उनकी मां को बताई। इसके बाद उनकी मां ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह छत के रास्ते यहां से फरार हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed