सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congress workers protest over pending payments to MNREGA workers

Hapur News: मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest over pending payments to MNREGA workers
विज्ञापन
हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मनरेगा मजदूरों का भुगतान न किए जाने पर रोष जताया। साथ ही संविदा कर्मियों के मानदेय में बन रही समस्या को उठाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ मनरेगा मजदूरों को बीजेपी सरकार ने पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीने से उनका मानदेय नहीं दिया गया है।
Trending Videos


शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि होली से पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोषणा की थी कि यदि गरीब जॉब कार्ड धारकों और उनके कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने 10 दिनों की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का भुगतान करे। नहीं तो सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, डॉ. वीसी शर्मा, रजनीश त्यागी, रघुवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा, नरेश भाटी, लाल बहादुर, रवींद्र गुर्जर, कपिल शर्मा, यशपाल ढीलौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed