सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Road construction stalled due to rising crude oil prices, affecting work worth Rs 15 crore.

Hapur News: कच्चा तेल महंगा होने से रुका सड़कों का निर्माण, 15 करोड़ के काम प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to rising crude oil prices, affecting work worth Rs 15 crore.
सड़क निर्माण सामग्री को मिक्सिंग करने के लिए खड़ी मशीन । संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बिटुमेन महंगा होने के कारण जिले में सड़कों का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। कच्चा तेल महंगा होने के कारण बिटुमेन के भी दाम बढ़ गए हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत भी जारी है। इस कारण निर्माण विभागों के ठेकेदारों ने डामर (तारकोल) की सड़कों का निर्माण करने से इन्कार कर दिया है। जिले में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
Trending Videos

दरअसल ईरान और अमेरिका-इस्रराइल के बीच युद्ध के कारण कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कच्चे तेल से ही बिटुमेन बनता है। इस वजह से यह भी महंगा हो गया है। इसका प्रयोग डामर की सड़क बनाने में होता है। ठेकेदारों के अनुसार, बिटुमेन के दाम एक मार्च को 1600 रुपये प्रति मीट्रिक टन बढ़े थे। 16 मार्च को फिर 2560 रुपये प्रति मीट्रिक टन बढ़ गए हैं। अब फिर से दाम बढ़ने की जानकारी ठेकेदारों को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग, एचपीडीए सहित कई विभागों द्वारा डामर की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले में करीब 40 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें से कई कार्यों को ठेकेदारों ने बीच में ही रोक दिया है। इसकी वजह बिटुमेन महंगा होना है। ठेकेदारों पर अचानक लोड बढ़ गया है। विभाग एग्रीमेंट में तय दामों के अनुसार ही भुगतान करेगा। लागत बढ़ने के कारण ही ठेकेदारों से कार्य करने से इन्कार किया है।

यह होता है बिटुमेन
बिटुमेन कच्चे तेल के शोधन से प्राप्त एक गहरा, काला और अत्यधिक चिपचिपा हाइड्रोकार्बन पदार्थ है। जिसका उपयोग मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण में बाइंडर (जोड़ने वाले पदार्थ) के रूप में किया जाता है। यह अर्ध-ठोस होता है, जो गर्म करने पर तरल हो जाता है और वाटरप्रूफिंग के लिए भी उपयोग होता है।
मार्च में निकलते हैं सबसे अधिक टेंडर
लोक निर्माण विभाग के कार्यों को नवंबर माह से शासन स्तर से संस्तुति मिलनी शुरू हुई है। इसके बाद लगातार एस्टीमेट, टेंडर और स्वीकृति कराई जा रही है। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है। इसलिए अधिकारी जल्द कार्य शुरू कराने में जुटे हैं।
अधिक दाम मिलेंगे तो करेंगे काम
विभागों ने पूर्व में जो एग्रीमेंट दिए हैं। उनके मुकाबले वर्तमान में करीब हजार रुपये मीट्रिक टन का अंतर बिटुमेन की खरीद पा आ रहा है। इसके अलावा व्यावसासिक गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कार्य की लागत बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग, एचपीडीए सहित अन्य विभागों के करोड़ों रुपये के कार्यों को पूरा करने में असमर्थता जताते हुए एक पत्र भी एसोसिएशन की ओर से अधिकारियों को दिया है। - श्रीओम सिंहल, संरक्षक, कांट्रेक्टर एसोसिएशन
गैस एजेंसियों पर लगी रही लाइन
एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर बृहस्पतिवार को भी सुबह से लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। आए दिन हो रहे महंगों के कारण बृहस्पतिवार को एजेंसियों के कार्यालय और गोदामों पर पुलिस की तैनाती की गई। घंटों तक लाइन में लगने के बाद जैसे-तैसे कर लोगों को गैस सिलिंडर मिल सका।
----
जिले में चल रहे सड़कों के नवनिर्माण
ग्राम गढ़ में बाबा मस्तराम की कुटी से ग्राम अब्दुल्लापुर तक, ग्राम जमालपुर से ग्राम बिल्हारा मार्ग तक, गढ़ काशीराम आवास से ग्राम अब्दुल्लापुर तक, ग्राम झड़ीना से ग्राम भगवंतपुर तक, मध्य गंगा नहर कुलपुर से कुटी होते हुए कल्याणपुर जनुपुरा मार्ग, ग्राम सलौनी से रझैटी ढोलपुर मार्ग तक, ग्राम छतनौरा से ग्राम माधोपुर तक, जखैड़ा झाल से गोविंदपुरी सिघनपुर मार्ग, ग्राम मुक्तेश्वरा घेरो से ग्राम आरिफपुर मढैया तक, औरंगाबाद से मतनौरा तक, हापुड़-किठौर मार्ग के टियाला के वाई जंक्शन, ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग, ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग, गांव दोयमी-धनौरा-वझीलपुर-असरा मार्ग से खड़खड़ी-मलकपुर मार्ग आदि नवनिर्माण के कार्य जारी हैं।
ठेकेदारों ने अभी काम करने से किया इन्कार

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बिटुमेन के दाम बढ़ गए हैं। इस कारण ठेकेदारों ने डामर की सड़क के कार्य करने में असमर्थता जताई है। जो काम चल रहे हैं, उन्हें भी ठेकेदारों ने बंद कर दिया है और कुछ ने बंद करने की बात कही है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। - शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed