सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Consumers forced to stand in line for two hours for cylinders

Hapur News: सिलिंडर के लिए दो-दो घंटे लाइन में खड़े होने को मजबूर उपभोक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Consumers forced to stand in line for two hours for cylinders
बहादुरगढ़ क्षेत्र में गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को एक सिलिंडर लेने के लिए दो-दो घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
Trending Videos

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक मनमानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब वे गैस लेने पहुंचते हैं तो सिस्टम में पहले से ही बुकिंग दिखाई जाती है, जिसके कारण उन्हें नया सिलेंडर नहीं मिल पाता। इससे आम लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गढ़ नगर को छोड़कर हैदरपुर, सिंभावली, पौपाई, बहादुरगढ़, ब्रजघाट और पलवाड़ा क्षेत्रों में एलपीजी के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। वहीं, कई जगह उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसी संचालकों की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, जहां खामिया मिलेंगी, वहां कड़ी कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed