{"_id":"69c19c44237b0f0b660f8d5e","slug":"posters-of-israel-pasted-on-the-road-in-buxar-created-a-stir-hapur-news-c-306-1-gha1001-121030-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बक्सर में सड़क पर इस्राइल के पोस्टर चिपकाने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बक्सर में सड़क पर इस्राइल के पोस्टर चिपकाने से हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में सोमवार को जामा मस्जिद के पास सड़क पर इस्राइल से संबंधित पोस्टर चिपके मिले। इन पोस्टरों को देखकर स्थानीय लोगों में चर्चा और आशंका का माहौल बन गया।
सड़क के बीचों बीच सफेद रंग के पोस्टर चिपकाए गए थे, जिन पर इस्राइल का झंडा अंकित था। साथ ही अंग्रेजी में कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे होने की बात भी सामने आई है, जिनमें नरसंहार जैसे शब्द शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह के समय जब राहगीरों और ग्रामीणों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो सूचना तेजी से पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि यह मामला गंभीरता से लिया गया है। पोस्टर किसने और किन उद्देश्यों से लगाए हैं। इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया समेत अन्य क्षेत्र में पुलिस की सख्त निगरानी है, कोई गलत पोस्ट न करे। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos