{"_id":"69c19d05f8df32dafe038ce6","slug":"state-gst-wins-will-clash-with-income-tax-department-in-the-final-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138814-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्टेट जीएसटी ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग से होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्टेट जीएसटी ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग से होगी भिड़ंत
विज्ञापन
क्रिकेट मैच से पहले मैदान पर टॉस करने के लिए अतिथि के साथ खड़े टीम के कप्तान।स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी-20 क्रिकेट लीग के अंतिम रोमांचक मुकाबले में रविवार को स्टेट जीएसटी टीम ने सेंट्रल जीएसटी टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अब इनका मुकाबला आयकर विभाग की टीम से होगा। मैच का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर लाल चंद्र व अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद ने किया। स्टेट जीएसटी के कप्तान विवेक उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सेंट्रल जीएसटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 130 रन ही बना सकी।
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेट जीएसटी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज भानु प्रताप ने 33 और डॉ. हरित कुमार ने 34 रनों की पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी के कारण टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सेंट्रल जीएसटी की ओर से लोकेंद्र सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए।
डॉ. हरित कुमार को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बार के अध्यक्ष नितिन गर्ग, संयोजक जितिन अग्रवाल ने सेंट्रल जीएसटी, स्टेट जीएसटी, आयकर विभाग और बार के सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों व अधिवक्ताओं को फाइनल मैच में आमंत्रित किया।
Trending Videos