{"_id":"69c19d8029e0fb301102211a","slug":"three-criminals-who-were-running-away-after-robbing-a-mobile-phone-were-caught-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138828-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पकड़े आरोपी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गांव गोयना के पास रविवार रात लघुशंका के लिए रुके ट्रक सवार से से स्कूटी और बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दस्तोई रोड से सीएमओ कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र निवासी आदित्य ने देर रात पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रविवार रात को वह ट्रक में सवार होकर मुरादनगर से बरेली की तरफ जा रहा था। जब वह मोदीनगर रोड स्थित गांव गोयना के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए उसने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतर गया।
ट्रक ने बताया कि जैसे ही वह ट्रक से नीचे उतरा, तभी स्कूटी सवार और बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उसके हाथ से मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। किसी अन्य राहगीर की मदद से उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि स्कूटी और बाइक सवार बदमाश दस्तोई रोड से सीएमओ आफिस की तरफ जाने वाले मार्ग की ओर फरार हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा महल के पास कोठी मोहल्ला निवासी चिराग त्यागी उर्फ आयुष, गुरु मोहल्ला असौड़ा निवासी आशुतोष त्यागी और मोसकिन अली को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos