{"_id":"69bc404ec378df7d07023847","slug":"cylinders-booked-till-april-without-booking-uproar-at-agency-hapur-news-c-306-1-gha1004-120945-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना बुकिंग कराए अप्रैल तक के सिलिंडर बुक, एजेंसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना बुकिंग कराए अप्रैल तक के सिलिंडर बुक, एजेंसी पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बिना बुकिंग किए ही उपभोक्ताओं ने अप्रैल तक के सिलिंडर बुक होने का संदेश मिलने का आरोप लगाया है। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही दर्जनों ग्राहक एजेंसी के गेट पर एकत्र होकर विरोध जताते रहे। इस मामले को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर बिना उनकी जानकारी के सिलिंडर की बुकिंग दिख रही है, जिससे वह निर्धारित समय से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या बोले उपभोक्ता : दीपक राजपूत का कहना है कि उन्होंने फरवरी माह में कोई गैस बुकिंग नहीं की, लेकिन नंबर पर पहले से ही सिलिंडर बुक दिखा रहा है।
केशव शर्मा का कहना है कि उन्होंने 21 फरवरी को सिलिंडर लिया था और अगली तिथि 18 मार्च मिली। जब दोबारा बुक करने की कोशिश की तो सिस्टम में सात अप्रैल की तारीख दिखा रहा है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि इस तरह की शिकायत है तो मौके पर निरीक्षण कर जांच की जाएगी। संवाद
Trending Videos