सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Consumers are staying away from smart meters

Hapur News: स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता बना रहे दूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Consumers are staying away from smart meters
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम के मीटर विभाग के पास साधारण मीटर की संख्या शून्य है। तमाम समस्याओं के कारण उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाना नहीं चाहते हैं। नए कनेक्शन और पुराने की जगह स्मार्ट मीटर को बदलने में निगम के अधिकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण कई-कई दिनों तक मीटर को लेकर काम अटक रहा है।
Trending Videos

स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध जारी है। मीटर के कारण आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि कई जगह भवनों पर लगे मीटरों को उपभोक्ताओं ने तोड़ दिया है। इसके अलावा मीटर में रिचार्ज के बाद भी आपूर्ति घंटों तक सुचारू न होने की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्रीत विहार निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने दो किलोवाट का कनेक्शन लिया है लेकिन विभाग अभी भी स्मार्ट मीटर लगा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि वह पोस्टपेड की तरह काम करेगा लेकिन भविष्य में इसे प्रीपेड में भी बदला जा सकता है। इससे तो समस्या वही रहेगी। इसलिए पुराने साधारण मीटर को ही लगवाया जाए जिससे भविष्य में यह समस्या फिर से न हो।
वहीं, रेलवे रोड निवासी उपभोक्ता राजू बिमल ने बताया कि पुराने मीटर में खराबी के कारण नया मीटर लगवाना है। जब तक विभाग स्मार्ट मीटर लगाएगा, तब तक पुराने मीटर को ही रखना है। इस समस्या में नहीं पड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed