सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Contaminated water reached many homes on Holi, people expressed their anger on social media.

Hapur News: होली पर कई घरों में पहुंचा दूषित पानी, लोगों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water reached many homes on Holi, people expressed their anger on social media.
गढ़ नगर में टंकी से निकला दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। होली के दिन गढ़ नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में दूषित पानी की सप्लाई होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को उपाध्याय नगर, होली वाला मोहल्ला, मीरा रेती समेत कई क्षेत्रों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतें सामने आईं। इससे त्योहार के दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह पानी की सप्लाई के दौरान नलों से मैला और बदबूदार पानी आ रहा था। जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। कई परिवारों को मजबूरी में हैंडपंप और अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद कई मोहल्लों में दिनभर स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो साझा कर अपनी समस्या को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियो में नलों से गंदा पानी निकलता साफ दिखाई दे रहा है। मोहल्लों के निवासियों का कहना है कि त्योहार के दिन पानी की इस तरह की समस्या से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। घरों में पकवान बनाने और मेहमानों के स्वागत के दौरान स्वच्छ पानी की जरूरत थी, लेकिन दूषित पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मामले में सभासद विनय सागर ने बताया कि कई मोहल्लों से दूषित पानी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर विकास सचिव को शिकायत पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि कई स्थानों पर पेयजल लाइन में कार्य चल रहा है, लेकिन समय से सभी की मरम्मत करा दी थी। यदि ऐसा है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed