सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand for investigation into the approval of Brajghat toll plaza

Hapur News: ब्रजघाट टोल प्लाजा के अप्रूवल की जांच कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into the approval of Brajghat toll plaza
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पर्यावरण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एडीएम संदीप कुमार को डीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट टोल प्लाजा के अप्रूवल की जांच कराने और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।
Trending Videos


ज्ञापन सौंपते हुए बिजेंद्र सिंह भारत ने कहा कि ब्रजघाट टोल प्लाजा गांव अल्लाबख्शपुर के निकट नगरपालिका की सीमा में लगा हुआ है। मानक पूरे किए बिना संचालित टोल प्लाजा को हटाने के लिए पंकज लोधी और स्थानीय लोग लंबे समय से मुहिम चलाए हुए हैं। पंकज लोधी ने धरना, प्रदर्शन, आमरण अनशन तक किए हैं। जिनमें पर्यावरण सेवा समिति की सक्रिय भूमिका रही है। बबलू सहगल ने कहा कि तत्कालीन डीएम अभिषेक पांडेय के पंकज लोधी का अनशन इस आश्वासन पर समाप्त कराया था, कि नगरपालिका सीमा में स्थापित टोल की स्थापना संबंधित प्रपत्रों की जांच की जाएगी। जिसमें प्रमुख बिंदू इसके अप्रूवल को जांचना होगा। इसके लिए पांच सदस्य समिति के गठन का भी आश्वासन दिया गया लेकिन, वर्तमान में इस तरफ कोई कवायद नहीं हो रही। पर्यावरण सेवा समिति ने जल्द से जल्द पांच सदस्य जिला मजिस्ट्रियल समिति बनाकर टोल प्लाजा की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान विनोद चंद्रा, रविंद्र प्रकाश, अतर सिंह, अतुल, जय सिंह राणा, संदीप कुमार, संजय, मोहित कुमार, राजेंद्र कुमार नागर, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed