सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees danced to the hymns after hearing the story of Shiva-Parvati's marriage.

Hapur News: शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भजनों पर थिरके श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns after hearing the story of Shiva-Parvati's marriage.
त्यागी नगर कालोनी में चल रही कथा में भजनों पर नृत्य करती महिला। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में रविवार को पार्वती जन्म, शिव-पार्वती विवाह और शिव जी द्वारा पार्वती को राम कथा सुनाने का वर्णन किया गया। इस दौरान भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरक उठे।
Trending Videos


कथा वाचक मिथलेश नंदन कौशिक ने बताया कि माता सती के आत्मदाह के बाद, हिमालय और मैना के घर पार्वती (शक्ति) ने पुनर्जन्म लिया। नारद मुनि की सलाह पर पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। पार्वती की अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें विवाह के लिए स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव की बरात में भूत-प्रेत, पिशाच शामिल रहे और शिव नंदी पर सवार होकर आए। कैलाश में शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ, जो प्रकृति और पुरुष के मिलन का प्रतीक है। विवाह के पश्चात कैलाश पर्वत पर शिव जी ने माता पार्वती को भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई।

इस दौरान धीरज शर्मा, सतीश शर्मा, नितिन गोयल, अमित त्यागी, प्रेम शर्मा, आरडी शर्मा, दिनेश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, यशपाल मलिक, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, कमलेश गौड़, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed