{"_id":"699b5f8fcd2cbe828d08049c","slug":"rte-lottery-valid-for-hapur-1361-students-will-get-admission-this-week-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137467-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : हापुड़ के लिए लॉटरी मान्य, 1361 छात्रों को इसी सप्ताह मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : हापुड़ के लिए लॉटरी मान्य, 1361 छात्रों को इसी सप्ताह मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले के लिए निकाली लॉटरी मान्य की गई है। इसमें चयनित 1361 छात्रों को इसी सप्ताह प्रवेश मिलेगा, जबकि 1378 छात्रों को अभी इंतजार करना होगा। पहले चरण में कुल 3418 ने आवेदन किया था, इसमें शुरुआती सत्यापन में 679 आवेदन निरस्त किए गए हैं।
आरटीई के तहत गरीब छात्रों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया चालू है। पहले चरण में आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हुई थी। 16 फरवरी तक कुल 3418 छात्रों ने आवेदन किए। पहले चरण में आए आवेदनों का सत्यापन किया गया है, इनमें 679 आवेदन निरस्त किए गए। इस चरण की लॉटरी बुधवार को निकाली गई थी। लॉटरी में स्वीकृति 2739 आवेदनों में से 1361 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। जबकि 1378 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके।
आगामी चरणों की आवेदन प्रक्रिया इस तरह होगी
दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो गई है, जो सात मार्च तक चलेगी। इस चरण की लॉटरी 9 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 12 से 25 मार्च तक निकाली जाएगी। इस चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकलेगी। जबकि 29 मार्च को छात्रों का नामांकन किया जाएगा। सभी चयनित छात्रों को प्रवेश 11 अप्रैल तक दिलाना होगा।
बीएसए रितु तोमर ने बताया कि लॉटरी में चयनित छात्रों का नामांकन चयनित स्कूलों में इसी सप्ताह कराया जाएगा। वंचित छात्र आगामी चरण में आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos