{"_id":"6a3b9682ef7e1633930184d2","slug":"devotees-took-a-holy-dip-on-the-occasion-of-jyeshtha-ganga-dussehra-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, ब्रजघाट समेत विभिन्न घाटों पर हुआ स्नान-दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, ब्रजघाट समेत विभिन्न घाटों पर हुआ स्नान-दान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट, कच्चे घाट और आसपास के अन्य गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पर्व के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। राहत की बात यह रही कि पूरे दिन किसी भी प्रमुख मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। हालांकि प्रशासन को लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप भीड़ कम रही। इसके बावजूद घाटों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और धार्मिक माहौल के बीच गंगा तट पर आस्था का उत्साह देखने को मिला।