{"_id":"6a3ac11373fd7b907d0a4044","slug":"six-cunning-bike-thieves-from-an-inter-district-gang-arrested-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143561-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतरजनपदीय गिरोह के छह शातिर बाइक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतरजनपदीय गिरोह के छह शातिर बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
धौलाना में पकड़े गए बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलाना। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के छह शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपी एनसीआर क्षेत्र और अन्य जिलों से बाइकें चोरी कर कम कीमतों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।
सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि धौलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुष्पेंद्र, अभिषेक व वाहिद निवासी गांव शरीफपुर भैंसरोली, जिला बुलंदशहर, आदिल व आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर सात और शादाब निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान, हापुड़ नगर को गिरफ्तार किया। सभी को यूपीएसआईडीसी के रावली पुल के पास स्क्रैप फैक्टरी से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने दो जून को दोपहर करीब दो बजे गांव देहरा निवासी असलम की बाइक यूपीएसआईडीसी फेज वन में इंफोटेक कंपनी के सामने से चोरी करना कबूल किया। इसके अलावा उन्होंने एनसीआर व अन्य जिलों से तीन और बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी शातिर किस्म के बाइक चोर हैं। यह गिरोह एनसीआर समेत आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर और थाना सिंभावली में पहले से करीब दो मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अन्य पांच आरोपियों पुष्पेंद्र, अभिषेक, वाहिद, आदिल व शादाब का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सीओ ने बताया कि यूपीएसआईडीसी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद बाइकों के असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी पुलिस जुटी है।