सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   District level sports competition will start from March 16

Hapur News: 16 मार्च से प्रारंभ होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
District level sports competition will start from March 16
विज्ञापन
हापुड़। जिले के विभिन्न स्कूलों में 16 मार्च से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos

जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के अनुसार विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय जूनियर बालक, बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 मार्च तक होगा। 16 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 17 मार्च को एसएसवी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में टेबल टेनिस, बैडमिंटन व भारोत्तोलन प्रतियोगिता, 18 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा 19 मार्च को एसए इंटरनेशनल स्कूल में हैंडबॉल व हॉकी प्रतियोगिता व 23 मार्च को डीएम पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर में जूडो प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे और उन्हें अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed