{"_id":"699b557a533df937a70ed011","slug":"dm-inspected-the-development-works-of-nakka-kuan-temple-hapur-news-c-306-1-gha1001-120456-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएम ने नक्का कुआं मंदिर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएम ने नक्का कुआं मंदिर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित प्राचीन आस्था के केंद्र नक्का कुआं शिव मंदिर में चल रहे पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण कार्यों का रविवार को डीएम अभिषेक पांडे ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को सही ढंग से कार्य करने के लिए चेताया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री और निर्धारित समय सीमा की जानकारी ली।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने मंदिर परिसर में चल रहे फर्श निर्माण, सौंदर्यीकरण, जल निकासी व्यवस्था और अन्य संरचनात्मक कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही कार्य में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम ने मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के महंत महाराज बारह गिरिं ने भी विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से कार्य जल्द पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई। डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करता है, इसलिए कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाना चाहिए।
Trending Videos