सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drinking water company plants raided; six teams engaged in the investigation.

Hapur News: पेयजल कंपनियों के प्लांटों पर छापा, छह टीमें जांच में जुटीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drinking water company plants raided; six teams engaged in the investigation.
विज्ञापन
हापुड़। पेयजल कंपनियों के प्लांटों पर बुधवार को एक बार फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा है। अलग-अलग जिलों की छह टीमें जिले में करीब 16 प्लांटों पर दो दिन तक कार्रवाई करेंगी। इस कार्रवाई के बाद से पेयजल कंपनियों के संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

विभाग की अपर आयुक्त प्रशासन रेखा चौहान ने बताया कि मेरठ मंडल में अलग-अलग जिलों की 22 टीमें लगाई गई हैं। पेयजल के नाम पर चल रहे मिलावटी खेल को उजागर करने के लिए यह कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले भी जांच कर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से जारी हो चुकी है। इस मामले में सहायक आयुक्तों को मानकों की जांच के आदेश दिए थे। यदि किसी सहायक आयुक्त ने इस कार्य में गड़बड़ी की है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन की कार्रवाई पूरी तरह से गुप्त रहेगी और बृहस्पतिवार की शाम को नमूने लेने सहित अन्य रिपोर्ट जारी होंगी। वहीं, कार्रवाई के दौरान जिले के अधिकारियों की टीमों को अलग रखा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार को धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में जांच कर नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed