सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar at RLD's election management meetingSituation escalates to physical scuffle right in front of top leaders

Hapur News: रालोद की चुनावी प्रबंधन बैठक में घमासान, शीर्ष नेताओं के सामने ही मारपीट की नौबत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar at RLD's election management meetingSituation escalates to physical scuffle right in front of top leaders
रालोद की बैठक में हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। रालोद के चुनावी प्रबंधन अभियान बैठक मेंं चुनावों की तैयारी को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को जमकर घमासान हुआ। मारपीट की नौबत तक आ गई, किसी तरह साथी कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कराया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आए पदाधिकारियों के सामने ही यह मामला हुआ। महिला पदाधिकारियों ने भी हंगामा करने वाले कुछ लोगों पर अभद्रता और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, बुधवार को रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में रालोद की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल चौधरी व केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत में कार्यक्रम शांति प्रिय तरीके से चल रहा था लेकिन जैसे ही केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी का आगमन हुआ। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्षों और युवा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में संगठन की आपसी गुटबाजी सामने आने लगी। मंच पर बैठने समेत अनेक बातों को लेकर हूटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान मंच का संचालन कर रहे प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी और सम्मेलन में मौजूद जितेंद्र चौधरी के बीच तनातनी शुरू हो गई। तीखी बहस के बाद मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया। आसपास बैठे कार्यकर्ताओं ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी का दावा है कि जितेंद्र चौधरी पर पार्टी में कोई पद नहीं है। वह कार्यक्रम में बुलाए भी नहीं गए थे, जान बूझकर उन्होंने माहौल बिगाड़ा है।
पार्टी के ही कुछ पुराने लोगों ने प्री प्लान होकर यह विवाद खड़ा कराया है। हालांकि जितेंद्र चौधरी का कहना है कि मैं 2022 में पार्टी का विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बना था, इस पद पर अभी भी हूं। हमने अपनी बात रखने का समय मांगा था। गहमागहमी के बाद यह महत्वपूर्ण बैठक विवादों में आ गई। हालांकि मुख्य अतिथियों ने बूथों को मजबूत करने का संदेश दिया।

----

जिले के संगठन में बदलाव के बाद से बढ़ी गुटबाजी

रालोद हाईकमान ने कुलदीप राठी को जिलाध्यक्ष बनाया है। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों सम्मेलन हुआ था लेकिन इसमें तीन कार्यकाल तक के पूर्व जिलाध्यक्षों में कोई नहीं आया। युवा जिलाध्यक्ष भी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में संगठन की गुटबाजी साफ दिख रही थी। जबकि इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी समेत केबिनेट मंत्री अनिल सिंह भी आए थे।

----

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

गढ़ विधानसभा अध्यक्ष चंचल चौधरी ने कार्यक्रम में आए एक बुजुर्ग पर अभद्रता और अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस कृत्य की सूचना उन्होंने प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी को भी दी। एक अन्य महिला पदाधिकारी ने भी गलत तरीके से बोलने का आरोप लगाया है।

---

जयंत चौधरी ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

हापुड़ में टीम आरएलडी की समीक्षा बैठक में हुई अनुशासनहीनता का राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने संज्ञान लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राजेंद्र शर्मा को पूरी घटना की समीक्षा कर, रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अनुशासनहीनता के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।

----

कोट

जितेंद्र चौधरी हमारे संगठन में नहीं हैं और न ही उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था। उन्होंने जान बूझकर कार्यक्रम का माहौल बिगाड़ा है। कई ओर लोग भी जोकि संगठन में पदाधिकारी रह चुके हैं, माहौल बिगाडऩे में शामिल रहे। इनके आगमन से पहले कार्यक्रम शांतिप्रिय तरीके से चल रहा था। - कुलदीप राठी, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed