{"_id":"69f63c898262b60168083b2e","slug":"fatty-liver-patients-are-increasing-in-summer-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140764-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गर्मी में बढ़ रहे फैटी लिवर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गर्मी में बढ़ रहे फैटी लिवर के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी में फास्ट फूड लोगों को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। इस कारण हर दिन 300 से अधिक जिला अस्पताल व सीएचसी में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें गर्मी में तरल पदार्थों के अधिक सेवन की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं।
जिले में युवाओं के बीच फास्ट फूड का बढ़ता चलन स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। अस्पतालों की ओपीडी में फैटी लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें अधिकतर युवा शामिल हैं। सीएचसी में तैनात फिजिशियन डॉ. अशरफ ने बताया कि तले-भुने और जंक फूड के अधिक सेवन से लीवर पर विपरीत असर पड़ रहा है।
इन पदार्थों का सेवन करने से लोगों को अभी इसका पता नहीं चल पाता है, लेकिन यह धीरे-धीरे सेहत को खराब कर रहा है। डॉ. अशरफ का कहना है कि इन दिनों बाहरी खानपान से दूरी बनाएं। इसके अलावा तरल पदार्थों का सेवन करें। साथ ही संतुलित आहार, फलों का अधिक सेवन करने और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश का कहना है कि अधिक बीमार को भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending Videos