{"_id":"69cd74024f38d74ef702e3bd","slug":"floats-in-the-pankha-procession-danced-to-the-tunes-of-bhajans-captivating-the-heart-hapur-news-c-135-1-hpr1003-139291-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पंखा शोभायात्रा में झांकियों ने भजनों की धुन पर किया नृत्य, मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पंखा शोभायात्रा में झांकियों ने भजनों की धुन पर किया नृत्य, मोहा मन
विज्ञापन
मां शकुंबरी देवी की पंखा शोभा यात्रा में मौजूद झांकी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शहर के दिल्ली रोड स्थित मां शाकुंभरी देवी गाय वाला मंदिर में भगवती जागरण मंडल द्वारा मां शाकुंभरी देवी पंखा उत्सव धूमधाम से निकाला गया। पंखा शोभायात्रा के दौरान झांकियों ने सुंदर नृत्य कर मन मोह लिया। इस दौरान भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
पंखा शोभायात्रा गांधी गंज से प्रारंभ होकर पक्का बाग, गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला होते हुए दिल्ली रोड स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में राधा-कृष्ण, मां काली की झांकी भी निकाली गई, जिसमें झांकियों ने भजनों की धुन पर नृत्य कर मन मोह लिया। मंदिर में माता को पंखा अर्पण करने के बाद माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया था।
चौकी का शुभारंभ शिवकुमार प्रेम व नंद किशोर वाजपेयी ने ज्योति प्रचंड कर किया। विनोद गुप्ता ने गणेश वंदना कर माता की स्तुति की। रमेश बंसल ने पीले शेर पर होकर सवार, राजेंद्र त्यागी ने तेरे दर पर आया, नरेश कंसल ने अंबे रानी का सच्चा दरबार, हनी गुप्ता ने मैं बालक तू माता, अजय गुप्ता ने आये तेरी शरण आदि भजन गाकर भक्तों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर राकेश पंसारी, सुभाष, देवेंद्र गोयल, अंकुर अग्रवाल, आशीष गर्ग, बबली, नवीन बंसल, सुशील कुमार, पवन, सुमित गोयल, शिव कुमार, जतिन गोयल, मनु, गौरांश आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos