{"_id":"69b6e9316e5c82c54e000976","slug":"four-injured-in-fight-over-refusal-to-serve-alcohol-in-canteen-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138417-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटीन में शराब पीने से मना करने पर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटीन में शराब पीने से मना करने पर मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में एक कैंटीन पर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने कैंटीन संचालक और कर्मचारियों को जमकर पीटा। इसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बरहाना के संदीप त्यागी ने थाना बाबूगढ़ में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय त्यागी गांव उपैड़ा में अम्बा कंपनी के पास खाने की कैंटीन चलाता है। 12 मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे उपैड़ा के सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम व एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन पहुंचे और वहां शराब पीने लगे।
आरोप है कि अक्षय ने कैंटीन पर शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पास में पड़े लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से अक्षय पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कैंटीन पर काम करने वाले रोबिन, शिवा और मनोज भी बीच-बचाव के लिए आए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
हमले में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए तुरंत नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान अक्षय के पास रखे रुपये भी गिर गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos