सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Head constable suspended for demanding a bribe of Rs 20,000 from a youth

Hapur News: युवक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Head constable suspended for demanding a bribe of Rs 20,000 from a youth
विज्ञापन
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रेमी युगल से 20 हजार रुपये मांगने के आरोप में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सात मार्च की देर रात में थाना में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने एक सुनसान स्थान पर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और ब्लैकमेल कर युवक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसपी ने सीओ गढ़मुक्तेश्वर को हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

सात मार्च को गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र का एक प्रेमी युगल थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव सलारपुर के पास सुनसान स्थान पर खड़ा था। आरोप है कि स्याना मार्ग से लिंक रोड की ओर पहुंचने पर एक निजी कार में सवार एक पुलिसकर्मी व तीन सादे कपड़े पहने व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी वीडियो बनाई और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान प्रेमी युगल ने पुलिसकर्मियों से माफी भी मांगी, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल व ड्राईविंग लाईसेंस अपने कब्जे में ले लिया और आठ मार्च की सुबह दोनों को थाने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मार्च की सुबह युवक अपने एक परिचित के साथ थाने पहुंचा तो हेड कांस्टेबल गजेंद्र ने थाना परिसर में बने आवास में ले जाकर उससे 20 हजार रुपये की मांगी। युवक ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। शिकायत के आधार पर मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह को मामले की जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच में हेड कांस्टेबल गजेंद्र पर लगे आरोपी सही पाए गए हैं। इसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed