सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: लखनऊ से मिली 66 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, अब दिल्ली भेजी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
hpr
विकास भवन हापुड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़ । प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में करीब 66 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

इन प्रस्तावों को लखनऊ से स्वीकृति मिल गई है। अंतिम चरण में स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत या मई के मध्य तक विकास कार्यों से संबंधित अंतिम बैठक में इन कार्यों को स्वीकृति मिलेगी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजना के तहत जिले के चार गांवों में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
करीब 10 करोड़ रुपये से गांव घुंघराला, धौलाना, भदस्याना और शेखपुर खिचरा में ये स्टेडियम बनाए जाएंगे। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम की बहुत अधिक कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बाबूगढ़ में जिला स्टेडियम का निर्माण चल रहा है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम की मांग भी अधिक है। ऐसे में बिना सुविधाओं वाले खुले मैदानों की जगह इन मिनी स्टेडियम में खेलकर युवा स्वयं को अन्य खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर सकेंगे। इन स्टेडियमों के जरिए गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराकर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।
योजना के तहत शहर से लेकर गांव तक कम से कम एक करोड़ की लागत वाले निर्माण कराए जाएंगे, इसमें स्टेडियम, इंटर कॉलेज, सीएचसी, ऑडिटोरियम, बारातघर आदि सुविधाएं जल्द मिलेंगी। हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में बारात घर बनाने के लिए स्वीकृति भेज दी गई है। वहीं, अन्य कई विभागों की ओर से स्थलों को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव पहले ही सौंप दिए गए हैं।

25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में मिलेगी सुविधा
जिन गांवों और नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी है, योजना के तहत वहां विकास कार्य कराए जाएंगे। इन क्षेत्रों में रहने वाले अल्पसंख्यकों को बेहतर सुविधाएं उनके आसपास के क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इन कार्यों से आसपास के 40 से अधिक गांवों और 10 से अधिक मोहल्ला के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed