{"_id":"6a666c8d9e69dc3e6d0119b1","slug":"hpr-hapur-news-c-306-1-gha1004-123379-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांव सैदपुर में 65 लाख से बनेगी एक किमी लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांव सैदपुर में 65 लाख से बनेगी एक किमी लंबी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा क्षेत्र के गांव सैदपुर में रविवार को लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क का विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधिवत शिलान्यास किया। सड़क निर्माण शुरू होने से वर्षों से जर्जर मार्ग और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास के दौरान विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। गांव सैदपुर में बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब थी।
बारिश के दौरान गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।