फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kanwar Yatra 2026 Divisional Commissioner Pulls Up Officials Over Incomplete Preparations at Brajghat

UP: 'ये क्या तैयारी है...', गंदगी और अव्यवस्थाओं पर भड़के कमिश्नर, ब्रजघाट में ईओ की जमकर लगाई 'क्लास'

Wed, 29 Jul 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारियों पर मंडलायुक्त भड़क गए। उन्होंने ब्रजघाट में ईओ को कड़ी फटकार लगाई। गंदगी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी  जताई। फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Divisional Commissioner Pulls Up Officials Over Incomplete Preparations at Brajghat
हापुड़ के ब्रजघाट में कमिश्नर ने ईओ की जमकर लगाई फटकार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचे मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी का सख्त रुख देखने को मिला। अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि यह क्या तैयारी है, हम यहां ये अव्यवस्था देखने के लिए आए हैं यहां, ये क्या तैयारी होती हैं, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी से तैयारियों को लेकर जवाब-तलब किया गया। ईओ ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं। 

 

फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान हुई इस फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका में कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। 

 
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है, जिसके कारण जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी नहीं हो पातीं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed