{"_id":"6a77483eff6d4c68230f989d","slug":"kanwariyas-passing-through-kanwar-marg-in-darkness-questions-raised-on-preparations-of-administration-in-hapur-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: कांवड़ मार्ग से अंधेरे में गुजर रहे कांवड़िए, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल, हादसे और अपराध का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: कांवड़ मार्ग से अंधेरे में गुजर रहे कांवड़िए, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल, हादसे और अपराध का डर
Sat, 08 Aug 2026 08:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:49 PM IST
सार
हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रजघाट से हजारों की संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं, लेकिन एनएच 09 पर अंधेरे में गुजरने को मजबूर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग से अंधेरे में गुजर रहे कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रजघाट से हजारों की संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं, लेकिन एनएच 09 पर अंधेरे में गुजरने को मजबूर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। रात के समय हाईवे के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से पैदल चल रहे कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों का लगातार आवागमन बना हुआ है। दिन में तो किसी तरह रास्ता दिखाई देता है, लेकिन रात होते ही हाईवे के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण कांवड़ियों को कीड़े-मकौड़ों के काटने का डर बना हुआ है। वहीं, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच अंधेरे में पैदल चलना किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
कांवड़ियों का कहना है कि यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं के बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हाईवे पर कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दावों की हकीकत सामने आ रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका भी कांवड़ियों में बनी हुई है। कांवड़ियों ने प्रशासन से एनएच 09 के अंधेरे हिस्सों में तत्काल पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने, पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन