{"_id":"6a76192c162379fa7c075cff","slug":"kanwariyas-will-receive-prompt-medical-treatment-via-bike-ambulances-hapur-news-c-135-1-hpr1005-146219-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक एंबुलेंसों के जरिए कांवड़ियों को मिलेगा त्वरित उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक एंबुलेंसों के जरिए कांवड़ियों को मिलेगा त्वरित उपचार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से बाइक एम्बुलेंस को रवाना करती डीएम। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले की सड़कों पर बाइक एंबुलेंस की सुविधा भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई इन बाइक एंबुलेंसों को शुक्रवार को डीएम कविता मीना ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सावन माह में जिले में संचालित कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बाइक एंबुलेंसों को सड़कों पर उतारा गया है, जो कांवड़ियों को दवा उपलब्ध कराएंगी। साथ ही इमरजेंसी में अस्पताल तक पहुंचाने में मदद भी करेंगी। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ के कारण बड़ी एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की स्थिति में बाइक एंबुलेंस जीवनरक्षक साबित होगी।