सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lawyers Stand Firm on Demand for Tehsildar's Transfer

Hapur News: तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े वकीलों

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lawyers Stand Firm on Demand for Tehsildar's Transfer
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार राहुल सिंह के तबादले की मांग पर अड़े वकीलों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि तहसीलदार का तबादला होने पर ही उनका आंदोलन समाप्त होगा।
Trending Videos


राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि तहसीलदार राहुल सिंह के न्यायालय में मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। वकीलों को अपना पक्ष रखने के लिए समुचित समय नहीं दिया जाता। इसके अलावा तहसीलदार का व्यवहार भी वकीलों और वादकारियों के साथ अच्छा नहीं है। जिस कारण एक सप्ताह से अधिक समय से बार एसोसिएशन ने तहसीलदार कार्यालय और न्यायालय में कार्य बहिष्कार किया हुआ है। इसके साथ ही कुछ समय के लिए उप निबंधक कार्यालय के अलावा एसडीएम, नायब तहसीलदार व तहसील परिसर के अन्य न्यायालयों में भी कामकाज बंद कर दिया था। सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि बैनामे व अन्य दस्तावेज पंजीकृत कराने आने वाले लोगों और वादकारियों के हित को देखते हुए अन्य सभी कार्यालयों और न्यायालयों में कामकाज सुचारू कर दिया गया है लेकिन तहसीलदार कार्यालय, न्यायालय में कोई काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सुनवाई नहीं होती है, तो बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से भी मिलकर वार्ता करेगा। इस दौरान सुभाष मोरल, हरिशंकर राणा, राज जयंत, सचिन सिंह, ओमपाल मावी, इमरान खान, केएल चौहान, ललित कुमार वर्मा, लोकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed