{"_id":"69f63bc77bfd953f9e0561c3","slug":"leopards-create-panic-in-the-area-people-are-scared-hapur-news-c-306-1-gha1001-121856-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत, सहमे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुओं को लेकर ग्रामीणों और राहगीरों की दहशत कम नहीं हो पा रही है। कुछ समय के लिए तेंदुए नजर आना बंद हो जाते हैं, तो लोगों को कुछ राहत मिलती है। लेकिन, इसी बीच दोबारा कहीं न कहीं फिर से तेंदुआ दिखाई देने से दहशत बढ़ जाती है। तेंदुए बार-बार ग्रामीणों के सामने आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग उन्हें तलाश पाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
बृहस्पतिवार की रात गांव धनपुरा निवासी मयंक अपने चचेरे भाई विवेक के साथ हापुड़ से गांव लौट रहे थे। इस दौरान गांव के निकट नहर की तरफ से उन्हें तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। सूचना के बाद शुक्रवार और शनिवार को विभागीय टीम ने नहर पटरी और आसपास के जंगल, खेतों में तलाश अभियान चलाया। विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ग्रामीणों से भी जानकारी की। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तेंदुए के न पकड़े जाने से धनपुरा और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
कई गांवों में दिख चुके हैं तेंदुए : पिछले दो वर्षों में तेंदुए क्षेत्र के गांव बुकलाना, नवादा, औरंगाबाद, किसान डिग्री कॉलेज के खेतों के निकट, सिंभावली डिस्टलरी परिसर के पास के अलावा अन्य कई गांवों में दिख चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार वन विभाग की टीम खानापूर्ति कर लौट जाती है।
Trending Videos