सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   minor girl who gone to collect goat fodder gang misdeed in a farmhouse in hapur

यूपी में हैवानियत: बकरी का चारा लेने गई नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, फार्म हाउस में ले गए थे दरिंदे

माई सिटी रिपोर्टर, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों ने फार्म हाउस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनकी पुत्री को फार्म हाउस के पास एक खेत में बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने पर पुत्री ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

minor girl who gone to collect goat fodder gang misdeed in a farmhouse in hapur
नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बकरी के लिए चारा लेने गई थी। आरोप है कि युवकों ने फार्म हाउस में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

Trending Videos

शोएब-अब्दुल ले गए नाबालिग को
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी, छोटी पुत्री के साथ बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुलिया के पास उनकी छोटी पुत्री घर लौट आई। इसके बाद उनकी बड़ी पुत्री जंगल में बकरी के लिए यहां पत्ते तोड़ने लगी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही शोएब व अब्दुल रहमान उनकी पुत्री के पास पहुंचे और बहलाकर उसे एक फार्म हाउस में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बदहवास अवस्था में छोड़कर भागे
आरोपियों ने यहां जबरन उनकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनकी पुत्री को फार्म हाउस के पास एक खेत में बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने पर पुत्री ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शोएब व अब्दुल रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed