{"_id":"69f4e157345a0eb9c40a8b56","slug":"money-was-snatched-by-promising-to-exchange-old-notes-for-money-hapur-news-c-306-1-gha1001-121843-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुराने नोटों के बदले रकम दिलाने का झांसा देकर हड़पे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुराने नोटों के बदले रकम दिलाने का झांसा देकर हड़पे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर निवासी व्यक्ति ने साइबर अपराधी पर पुराने नोटों के बदले रकम दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अब आरोपी सात हजार रुपये न देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी वकील ने तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले अनजान नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बातों के दौरान उन्हें बताया कि उसने पुराने नोट बदलने की स्कीम चलाई हुई है। आरोपी ने पुराने नोटों के बदले उन्हें हजारों-लाखों की रकम दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने पास मौजूद पुराने पांच सौ के कुछ नोटों के फोटो आरोपी को व्हाट्सएप भेज दिए।
इसके बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर साढ़े पांच सौ रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी को ऑनलाइन माध्यम से साढ़े पांच सौ रुपये का भुगतान कर दिया। अब आरोपी ने दोबारा सात हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपी उन पर कानूनी कार्रवाई कराकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos