सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   PCS officer died of heart attack who sitting on boat on banks of Ganga at Brajghat in Hapur

यूपी में पीसीएस अधिकारी की मौत: गंगा किनारे नाव में बैठे-बैठे हुए बेहोश, फिर न उठे; डॉक्टरों ने बताया ये कारण

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Feb 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

हापुड़ में ब्रजघाट में गंगा किनारे नाव पर बैठे हुए पीसीएस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों और परिचितों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों में भी कोहराम मच गया।

PCS officer died of heart attack who sitting on boat on banks of Ganga at Brajghat in Hapur
यूपी में पीसीएस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ब्रजघाट में अलीगढ़ निवासी पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह (52) पुत्र महाराज सिंह की सोमवार को गंगा किनारे खड़ी नाव में बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह जनपद रामपुर में संयुक्त निदेशक, मुद्रक एवं लेखन सामग्री विभाग के पद पर तैनात थे। 
Trending Videos


घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चू सिंह गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के उद्देश्य से ब्रजघाट पहुंचे थे। स्नान के बाद वह गंगा किनारे खड़ी एक नाव में बैठकर कुछ देर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर नाव में ही गिर पड़े। 

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया
आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और नाविकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। 

 

परिवार में मचा कोहराम
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

 

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों और परिचितों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed