{"_id":"69c440826d51fdcf6603bc2c","slug":"raid-during-theft-of-fci-food-grains-hapur-news-c-306-1-gha1004-121086-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एफसीआई का खाद्यान्न चोरी करने के दौरान छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एफसीआई का खाद्यान्न चोरी करने के दौरान छापा
विज्ञापन
मोदीनगर रोड पर बोरो की जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बुधवार रात एक ट्रक से एफसीआई का चावल उतारने के दौरान पुलिस ने छापा मार दिया। यह देख कुछ लोग सात बोरे सड़क किनारे फेंककर भाग गए। सूचना के बाद जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
रात करीब दस मोदीनगर रोड पर पेपर मिल के सामने एफसीआई के खाद्यान्न के बोरो से भरा एक ट्रक आकर रुका। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में से कुछ लोग बोर उतार रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तभी चालक और अन्य लोगों ने पुलिस को दिखा।
अफरातफरी में खाद्यान्न की चोरी कर रहे लोग चावल से भरे बोरों को छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे सहित जिला पूर्ति विभाग की टीम पहुंची।
टीम ने मौके से बोरो को जब्त कर लिया है। बोरो पर एफसीआई की मोहर आदि लगी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी मोदीनगर रोड पर कुछ दिन पहले एफसीआई का खाद्यान्न चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। बोरो की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos