सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Server Down: Long Queues for Birth Certificates

Hapur News: सर्वर डाउन, जन्म प्रमाण पत्र के लिए लग रही लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Server Down: Long Queues for Birth Certificates
नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दो दिन से बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र के लिए काउंटर पर लाइनें लग रही हैं। नगर पालिका में आवेदन के लिए घंटों तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि इन दिनों स्कूलों में दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र की बहुत अधिक आवश्यकता है। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
Trending Videos

बुधवार को बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे मजीदपुरा निवासी आबिद खान ने बताया कि वह लगातार दो दिन से आ रहे हैं। बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। वेबसाइट के सही प्रकार से काम न करने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बेटे का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। पूछने पर कर्मचारी बताते हैं कि अभी दूसरे कार्यालय में वेरीफिकेशन के लिए भी आवेदन जाएगा, जबकि प्रमाण पत्र की बहुत अधिक जरूरत है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed