{"_id":"6a83f3ce5a2851b55d05597b","slug":"several-people-were-injured-in-a-road-accident-near-alamnagar-village-on-the-ganga-expressway-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर निकलने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पीछे से घुसी कार, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर निकलने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पीछे से घुसी कार, कई घायल
Tue, 18 Aug 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
Hapur Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर आलमनगर गांव के पास शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। संभल की ओर से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक एक टायर निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ग्रैंड विटारा कार पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत ट्रॉली पर सवार पांच लोग घायल हो गए। कार सवार दंपती भी हादसे की चपेट में आए।
विज्ञापन
पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली संभल की तरफ से आ रही थी। ट्रैक्टर को उस्मान चला रहा था और ट्रॉली पर पांच अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन
आलमनगर के पास अचानक ट्रैक्टर का एक टायर निकल गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। कार में चालक राजेश और उनकी पत्नी कामायनी निवासी जौनपुर सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर ट्राली सवार संभल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन