सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SIR: Even on the last day, people filled Form-6 and applied to become new voters.

एसआईआर : अंतिम दिन भी नए मतदाता बनने के लिए लोगों ने फार्म-6 भरकर किए आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
SIR: Even on the last day, people filled Form-6 and applied to become new voters.
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में दावे और आपत्ति पर शुक्रवार को अंतिम दिन सुनवाई हुई। अंतिम दिन होने के कारण जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से रात आठ बजे तक भी पूरा डाटा जारी नहीं किया गया। हालांकि, फार्म-6 भरकर नए मतदाता, फार्म-7 भरकर नाम काटने को लेकर लोगों ने आवेदन किए हैं। शनिवार (आज) को तीनों तहसीलों से फार्म भरने सहित अन्य जानकारी प्राप्त होने पर यह डाटा जारी होने की उम्मीद है।
Trending Videos

विभागीय आंकड़ें के अनुसार, नई वोट बनवाने के लिए जिले में करीब 55 हजार लोगों ने फार्म-6 और नाम कटवाने के लिए करीब दो हजार लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए फार्म जमा किए हैं। वहीं, जिले में नो मैपिंग वाले 288601 लोगों को नोटिस जारी हुआ था, इनमें से 231561 की सुनवाई करते हुए दस्तावेज जमा कराए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी एआरओ को निर्देश दिए हैं कि वह 11 मार्च के आसपास तक नोटिस पर सुनवाई का कार्य पूरा करें। जिससे कि 27 मार्च तक बचे हुए कार्यों को पूर्ण कराया जा सके। इसके बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के तहत छह जनवरी को जिले की अनंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी। इस सूची में तीन प्रकार के फार्म भरकर दावे और आपत्ति का अंतिम समय पहले छह फरवरी तक रखा गया था, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने लोगों की समस्याओं और बढ़ते आवेदनों को देखते हुए एक माह का समय बढ़ाते हुए दावे-आपत्ति का समय छह मार्च तक बढ़ा दिया था।
मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 से संबंधित कार्यों के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन था। चुनाव आयोग ने इस मामले में अभी कोई तारीख आगे नहीं बढ़ाई है। नोटिस वाले मतदाताओं को सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय है। हालांकि, इससे पहले ही सुनवाई का कार्य पूर्ण करने के लिए एआरओ को निर्देश दिए गए हैं। अंतिम दिन होने के कारण अभी पूरा डाटा तहसीलों से एकत्र नहीं हो सका है।
----
राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई फार्म-6 व फार्म-7 की संख्या --
तहसील क्षेत्र फार्म-6 की संख्या फार्म-7 की संख्या
धौलाना 24172 604
हापुड़ 17229 421
गढ़मुक्तेश्वर 11638 628
-----
वितरित हुए नोटिस व सुनवाई --
तहसील क्षेत्र वितरित किए गए फार्म सुनवाई हुई

धौलाना 91286 90441

हापुड़ 111870 89306

गढ़मुक्तेश्वर 85453 51814
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed