फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding truck hits bike in Hapur

UP: हापुड़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बीबीए छात्र की मौत; दोस्त गंभीर घायल

Wed, 19 Aug 2026 11:32 AM IST
Sharukh Khan जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits bike in Hapur
हापुड़ में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक बीबीए छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान गांव छपकौली निवासी लक्षित (19) पुत्र नीरज के रूप में हुई है। लक्षित बीबीए का छात्र था। वह अपने दोस्त वंश पुत्र मुनेशपाल के साथ बाइक पर जा रहा था। वंश भी गांव छपकौली का ही निवासी है और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही लक्षित और वंश के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर भारी हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लक्षित के परिवार ने छाया मातम
यह हादसा ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर हुआ। ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। वंश को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लक्षित के परिवार में मातम छा गया है, वहीं वंश के परिजन भी गहरे सदमे में हैं। दोनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे।

 

परिजनों ने किया हंगामा
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल वंश का उपचार जारी है और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed