{"_id":"6a85ea5f7b3ba20e2d09ad07","slug":"the-road-from-simbhaoli-nh-09-to-hingwara-ladpur-and-bharna-will-be-widened-to-two-lanes-hapur-news-c-135-1-hpr1005-146862-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिंभावली एनएच-09 से हिंगवाड़ा, लाडपुर, भरना तक दो लेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिंभावली एनएच-09 से हिंगवाड़ा, लाडपुर, भरना तक दो लेन होगी सड़क
विज्ञापन
सिंभावली का भरना मार्ग। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र में एनएच-09 से हिंगवाड़ा, लाडपुर होते हुए भरना रोड से बीबीनगर रोड तक जाने वाली सड़क को दो लेन बनाया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से पहले मध्य गंगा नहर पर बने पुल का पुनर्निर्माण होगा। यूपी स्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से करीब 4.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा, इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात प्रभावित होता है। कई बार वाहनों को किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है। सड़क के दो लेन होने के बाद वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। सड़क चौड़ी होने से हिंगवाड़ा, लाडपुर और भरना सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को एनएच-09 तक पहुंचने में आसानी होगी। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं तक आने-जाने में कम परेशानी होगी। साथ ही हापुड़ और बुलंदशहर के बीच भी कनेक्टिविटी अच्छी होगी। दो लेन सड़क बनने से छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में भी सुविधा रहेगी।
मध्य गंगा नहर पर पुल का पुनर्निर्माण भी इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मजबूत और बेहतर पुल बनने से नहर के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। बारिश के मौसम में भी आवागमन को लेकर लोगों की चिंता कम होगी। मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर शशि भूषण का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यात्रा का समय कम होगा। साथ ही दुर्घटनाएं भी कम होंगी। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों तक सीधे बेहतर सड़क संपर्क मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
किसानों को सबसे बड़ी राहत
पुल और मार्ग का चौड़ीकरण होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसान अपनी फसल और कृषि सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से आसानी से बाजार और मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। गांवों में आने-जाने वाले व्यापारियों और मालवाहक वाहनों को भी सुविधा मिलेगी।