{"_id":"6a85eabcbfed33644a0c5ef8","slug":"a-traffic-jam-formed-under-the-flyover-as-soon-as-the-railway-crossing-gate-opened-hapur-news-c-135-1-hpr1006-146846-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाटक खुलते ही फ्लाईओवर के नीचे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाटक खुलते ही फ्लाईओवर के नीचे लगा जाम
विज्ञापन
पिलखुवा में परतापुर फाटक पर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। जीएस मेडिकल कॉलेज कट के पास बुधवार रात रेलवे फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलते ही वाहनों का दबाव बढ़ने से हाइवे पर फ्लाईओवर के नीचे जाम लग गया।
फाटक बंद होने के कारण दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन काफी देर तक रुके रहे। फाटक खुलने के बाद वाहन एक साथ आगे बढ़े तो फ्लाईओवर के नीचे यातायात फंस गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित कराकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिसकर्मियों ने वाहनों को क्रमवार निकालकर जाम खुलवाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फाटक बंद होने के बाद खुलते ही वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने यातायात व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि फाटक खुलने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा था। पुलिस ने यातायात सुचारु करा दिया।