फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Motorcyclist's throat slit by Chinese manja; receives four stitches

Hapur News: चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का कटा गला, आए चार टांके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist's throat slit by Chinese manja; receives four stitches
चीनी मांझे से घायल शोएब। संवाद
हापुड़। नगर के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी बाइक सवार युवक बुलंदशहर रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक के गले में चार टांके आए हैं। मांझे से बचने के दौरान युवक का एक हाथ भी जख्मी हो गया। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार कम थी, जिसके कारण युवक की जान बच गई। एक अन्य युवक भी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

पीड़ित शोएब ने बताया कि वह बुधवार शाम किसी काम से बाइक से तहसील चौराहे की ओर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर फिरोज बिल्डिंग के पास पहुंचे तो अचानक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। शोएब ने हाथ से मांझे से बचने का प्रयास किया तो गर्दन के साथ उसका हाथ भी जख्मी हो गया। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

मांझे की चपेट में आने से शोएब की गर्दन कट गई और उससे खून बहने लगा। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। शोएब ने बताया कि बाइक की रफ्तार कम होने और मांझे व गर्दन के बीच हथेली आने से घाव अधिक गहरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी घटनाओं से भी पुलिस प्रशासन नहीं ले रहा सबक, जमकर हो रही चीनी मांझे की बिक्री

यह स्थिति तब है जब गाजियाबाद में चीनी मांझे के कारण हाल ही में एक युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन इस जानलेवा सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह धंधा फल-फूल रहा है, क्योंकि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उप जिलाधिकारी प्रेमपाल का कहना है कि चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहा है। इसकी बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी।


हापुड़ में हुई प्रमुख घटनाएं

नौ अगस्त 2023 : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एनएच-334 बाइपास पर बाइक सवार गांव सीतादेई निवासी बुजुर्ग चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। चिकित्सकों ने माथे और आंख पर करीब 40 टांके लगाए 16 अगस्त 2024 : पिलखुवा के गांधी बाजार निवासी वासु गोयल चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, इससे उन्हें कई टांके लगे।
27 जनवरी 2025 : बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव गंदूनंगला निवासी रिजवान के हाईवे पर बक्सर ओवरब्रिज पर गंभीर रूप से घायल हो गया था। 18 अप्रैल 2025 : हापुड़ बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी के सामने बाइक सवार युवक भूरा चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

25 सितंबर 2025 : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में नीलकंठ फार्म हाउस के पास मोपेड सवार गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी राहुल चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed