फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Public anger erupts over the damaged tin shed at Chaurakhi cremation ground; protest held at the municipal office

Hapur News: चौराखी शमशान घाट में टूटी टीन शेड पर फूटा लोगों का गुस्सा, पालिका में प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over the damaged tin shed at Chaurakhi cremation ground; protest held at the municipal office
हापुड़ में चौराखी पर हुआ जर्जर टीन शेड। संवाद
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी श्मशान घाट में जर्जर हो चुका टीन शेड लोगों के लिए परेशानी बन गया है। कई स्थानों पर टीन गलकर लटक गए हैं या टूट चुके हैं, जिससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बारिश के दौरान अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। इससे नाराज पंजाबी सभा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ईओ संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी। उन्होंने पालिका से टीन शेड का तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डाबर ने कहा कि करीब दो वर्ष पहले समिति ने अपने निजी खर्चे से श्मशान घाट के पुराने टीन हटवाकर नए टीन शेड लगवाए थे, लेकिन नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण अब नए टीन भी गलकर जर्जर हो चुके हैं। कई जगह टीन नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों के अनुसार, बारिश के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। चिता जलने के समय यदि बारिश शुरू हो जाए तो शव को भीगने से बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पहले से ही दुखी परिवारों को अव्यवस्थाओं के कारण अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। समिति ने श्मशान घाट में मजबूत और स्थायी टीन शेड लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्यामसुंदर खन्ना, लेखराज अनेजा, जगदीश माकन, यशपाल तनेजा, संजय सेठी, राजेश नारंग, सरदार सरजीत सिंह चावला और राकेश कालड़ा आदि मौजूद रहे।

पालिका नहीं कर सकती तो समिति जिम्मेदारी लेने को तैयार
संजय कुमार डाबर ने सुझाव दिया कि यदि नगर पालिका नियमित रखरखाव नहीं कर सकती तो श्मशान घाट की देखरेख और विकास का कार्य पीपीपी मॉडल के तहत पंजाबी सभा समिति को सौंपा जाए। समिति ने श्मशान घाट के चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई है। इस पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने समिति को आश्वासन दिया कि जल्द ही चौराखी श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed