सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students took an oath to conserve water and made paintings.

Hapur News: छात्रों ने जल संरक्षण की ली शपथ, बनाई पेंटिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students took an oath to conserve water and made paintings.
डीएम स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
हापुड़। अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में जल पखवाड़े के अंतर्गत जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया और पर्यावरण एवं जल संरक्षण से संबंधित आकर्षक पेंटिंग बनाई।
Trending Videos

विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। सिर्फ पृथ्वी ही हमारा एक मात्र घर है, यदि यहां पानी की कमी हो गई तो इस असंतुलन को संतुलित करना मुश्किल हो जाएगा। कार्यक्रम में सभी पेंटिंग्स में बच्चों ने जल संरक्षण के विभिन्न तरीके, पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न तरीके तथा मानव जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में अपने विचारों को रंग और ब्रश की सहायता से कैनवास पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बच्चों ने बहुत अच्छी-अच्छी पेंटिंग्स बनाएं जिसमें कई बच्चों ने बहुत सुंदर-सुंदर संदेश भी दिए जिससे कि दूसरे बच्चों तथा उनके अभिभावकों एवं समाज के अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिल सके। इस प्रतियोगिता का आयोजन टैगोर हाउस की इंचार्ज सरिता त्यागी और जुनियर विंग कोऑर्डिनेटर यतिन कुमार के साथ मिलकर अंकित शिवाल ने कराया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र भी देकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, डायरेक्टर आशा चौधरी ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed