{"_id":"698774e68d04584c8206a4ce","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-an-empty-plot-outside-his-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136787-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर खाली प्लॉट में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर खाली प्लॉट में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक युवक सोनू कश्यप का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी सोनू कश्यप (28) का शव शनिवार सुबह घर के पास ही एक खाली प्लाॅट में पड़ा मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सोनू कश्यप के भाई सुधीर ने बताया कि उनके भाई को शराब पीने की आदत थी। शुक्रवार को वह किसी शादी समारोह में गया था। सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही एक खाली प्लॉट में उनका शव पड़े होने की परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बताया।
सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं, हालांकि उसका मुंह खून से सना था। ऐसे में आशंका है कि अत्याधिक शराब पीने के बाद खून की उल्टियां हुईं हों। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
सुधीर ने बताया कि उनके भाई की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शराब का सेवन अधिक करने के कारण उसकी पत्नी को छोड़कर चली गई थी। सोनू कश्यप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos